{"_id":"5c2108d5bdec2257171e8068","slug":"161545668821-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोक पर हरियाणा से पंद्रह लाख लूटने वाला संगरूर में काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल की नोक पर हरियाणा से पंद्रह लाख लूटने वाला संगरूर में काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से 15 लाख लूटने वाला संगरूर में गिरफ्तार
पुलिस ने हथियार और नकदी भी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। हरियाणा के टोहाना शहर में 11 दिसंबर को आढ़ती से पिस्तौल दिखाकर 15 लाख रुपये की लूट करने वाले एक व्यक्ति को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे हथियार और लूट की नकदी भी बरामद की गई है।
एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के सहायक थानेदार हरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ सुनाम में जवंधा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पैदल आ रहे कुलविंदर सिंह निवासी घाबदां (संगरूर) को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर 11 दिसंबर को हरियाणा के फतेहाबाद के शहर टोहाना में एक आढ़ती से पिस्तौल दिखाकर 15 लाख रुपये की लूट की थी। गिरोह में शामिल चारों सदस्यों ने लूट की राशि साढे़ छह-छह लाख रुपये आपस में बांट लिए और बाकी एक लाख रुपये आढ़ती के मुनीम को दिए थे। उसके दो साथी हरियाणा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। पुलिस ने उससे 6 लाख 28 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं जो उसने जवंधा पुली के नीचे दबा रखे थे। इसके अलावा पुलिस ने वारदात के समय इस्तेमाल 32 बोर का पिस्तौल और कार बरामद कर ली है। उनका चौथा साथी दविंदर सिंह निवासी पातड़ा अभी फरार है।
एसएसपी गर्ग ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अपराधी प्रवृति का है और यह इरादा-ए-कत्ल मामले में संगरूर जेल में बंद था और चार-पांच महीने पहले जमानत पर आया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को सुनाम अदालत में पेश करके उसका दो दिन का रिमांड ले लिया गया है। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
-----------------
फोटो:24एसजीआरपी02:संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी डा. संदीप गर्ग।