फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाबा अजैब सिंह हत्या मामले एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

बाबा अजैब सिंह हत्या मामले एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बाबा अजैब सिंह हत्या मामले एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
बाबा अजैब सिंह हत्या में चौथा आरोपी काबू
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए पिस्तौल और इंजेक्शन को किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। गांव रतना स्थित गुरुद्वारा टाहली साहब के मुख्य सेवादार बाबा अजैब सिंह की हत्या के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए पिस्तौल और इंजेक्शन को बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जोकि 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे है।
उल्लेखनीय है कि बीती 4 दिसंबर को बाबा अजैब सिंह को गांव रतना स्थित गुरुद्वारा से इंडिका कार में सवार 5 लोग अपने साथ ले गए थे। शनिवार को उनके सेवादार ने जोधा पुलिस अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने जगराओं गुरुद्वारा नानकसर साहिब के पास से बाबा की इनोवा कार बरामद हुई और सोमवार को पुलिस ने बरनाला के गांव संघेड़ा से बाबा का शव बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गोलक धाम संघेडा निवासी बाबा भोला सिंह, जम्मू कश्मीर निवासी दया सिंह, संघेड़ा निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने संघेड़ा निवासी हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया बाबा अजैब सिंह कनाडा से लौट कर आए थे। आरोपियों का मानना था कि उनके पास बहुत पैसे हैं। इसलिए लालच में आकर उन्होंने अपहरण कर लिया। बरनाला स्थित गोशाला में ले जाकर पैसे की मांग की, पैसा नहीं मिलने पर पहले उन्होंने बाबा को कीटनाशक दवा का इंजेक्शन दिया और बाद में सिर पर गोली कर मौत के घाट उतार दिया। मामले को छुपाने के लिए शव को गड्ढा कर दफना दिया गया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed