फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दाज नहीं मिला तो नेट पर डाल दी पत्नी की अश्लील फोटो

दाज नहीं मिला तो नेट पर डाल दी पत्नी की अश्लील फोटो

Sun, 27 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दाज नहीं मिला तो नेट पर डाल दी पत्नी की अश्लील फोटो
दहेज नहीं मिला तो नेट पर डाली पत्नी की अश्लील फोटो
विज्ञापन

जनवरी में हो चुका है पंचायती तलाक, पति पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। खमाणों पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर उसके तलाकशुदा पति पर दहेज के लिए ब्लैकमेल करने और उसकी अश्लील फोटो नेट पर डालने का मामला दर्ज किया है। मामला एएसपी रवजोत गरेवाल द्वारा एक महीने में की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी लुधियाना निवासी के साथ पूरे हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटा भी हुआ लेकिन दहेज के लोभी ससुराली उसे हमेशा तंग करते थे। इस कारण वह अपने मायके घर आ गई। उसने अपने पति के साथ पंचायती तौर पर गत 12 जनवरी 2018 को तलाक ले लिया। तलाक लेने के बाद उसका पति ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। जांच कर रहे एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed