फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्पैशल नाकाबंदी में कांस्टेबल से की धक्का-मुक्की

स्पैशल नाकाबंदी में कांस्टेबल से की धक्का-मुक्की

Sun, 27 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
स्पैशल नाकाबंदी में कांस्टेबल से की धक्का-मुक्की
रुकने का इशारा किया तो युवकों ने कांस्टेबल से की धक्का-मुक्की
विज्ञापन

दुगरी इलाके में नाकाबंदी के दौरान रांग साइड से आ रही थी कार
अज्ञात चार युवकों पर ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी इलाके में नाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने रांग साइड से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार में बैठे चार युवकों ने मुलाजिम के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धक्का मारकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम ने कार का नंबर नोट तुरंत इसकी जानकारी अन्य मुलाजिमों को दी। थाना डुगरी पुलिस ने कांस्टेबल लवप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार सवार चार युवकों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

कांस्टेबल लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह थाना डुगरी में तैनात है। 26 मई की रात को पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर स्पेशल नाकाबंदी की गई थी। वह सरकारी गाड़ी के साथ अपने अन्य मुलाजिमों के साथ नाकाबंदी पर थे। इस दौरान गलत साइड से एक कार आ रही थी। अंधेरा होने के कारण उसने टार्च मार कर कार चालकों को साइड पर रुकने का इशारा किया। इस बीच कार से चार युवक बाहर निकले और उसके साथ बहस करने लगे। जब उसने चेकिंग के लिए बोला तो युवक उससे धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद चारों युवक मौके से कार लेकर भाग निकले। जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की कार का नंबर नोट हो गया है। सोमवार को आरटीए ऑफिस से नंबर के जरिए कार चालक का अड्रेस पता करवा कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed