{"_id":"5ade0dd04f1c1b56098b605c","slug":"161524501968-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूटने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा अभी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूटने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा अभी फरार
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूटने वाला काबू
आरोपी के कब्जे से लूट का ट्रक बरामद , साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गाजियाबाद से लुधियाना स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर आ रहे हरियाणा के हिंसार निवासी ड्राइवर नेम सिंह की हत्या कर ट्रक लूटने वाले एक आरोपी को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ स्क्रैप से भरा ट्रक बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान ढंढारी खुर्द की शिव कालोनी में रहने वाले ओम प्रकाश के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी विनोद कुमार का पता लगाने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ड्राइवर नेम सिंह की हत्या करने के बाद स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने वाला आरोपी ओम प्रकाश इलाके में ही घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव खानपुर के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जगेड़ा पुल के पास स्थित एक ढाबे पर खड़ा ट्रक बरामद कर लिया है। ट्रक में स्क्रैप वैसे का वैसे ही पड़ा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसके साथी विनोद कुमार का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अक्सर इलाके में छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने के लिए नेम चंद से मारपीट की और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक लूट कर फरार हो गए। पुलिस आरोपी विनोद का पता लगाने में जुटी है।