{"_id":"5a8da3924f1c1b410b8ba4a0","slug":"161519231890-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हुए झगड़े का समझौता करने आए युवकों ने चलाई थी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले हुए झगड़े का समझौता करने आए युवकों ने चलाई थी गोलियां
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार
पहले हुए झगड़े का समझौता करने आए युवकों ने चलाई थी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में गोली चला कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को थाना डिविजन सात की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खुड्ड मोहल्ला निवासी सैंडी कपूर, चीमा चौक के पास स्थित अंबेदकर नगर के शुभम उर्फ छब्बी व जीटीवी नगर निवासी कविश पटियाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि फरार आरोपी कौन कौन है और कहां है।
थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली थी। इससे आरोपियों की पहचान की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक की पूछताछ में यहीं पता चला है कि उनकी किसी दूसरे गुट के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।
मारपीट के बाद दोनों गुटों ने समझौते के लिए चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान के पास एक खाली प्लाट को चुना था। दोनों गुटों के सदस्य वहां इकट्ठा हुए थे। वहां कहासुनी के दौरान दोनों गुट एक दूसरे पर हमला करने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने गोलियां चला दी थीं। एसएचओ ने बताया आरोपियों से पूछताछ कर बाकी युवकों का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम को दो गुटों के सदस्य सेक्टर 32 के खाली प्लाट में इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। कुछ युवकों ने वहां गोलियां चला दी और फरार हो गए थे।