फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रवासी मजदूर का कत्ल कर ट्राली में फेंका

प्रवासी मजदूर का कत्ल कर ट्राली में फेंका

Fri, 22 Dec 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर का कत्ल कर ट्राली में फेंका
मजदूर का कत्ल कर ट्राली में फेंका शव
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
गांव जस्सड़ां में शुक्रवार दोपहर एक मजदूर का कत्ल कर लाश ट्रॉली में फेंक दी गई। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल किया एक खुरपा और एक तेजधार लोहे के औजार को कब्जे में ले लिया है। ट्राली के नीचे पशु बाडे़ से कई जगह खून के छींटे भी मिले हैं। इसे पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक की मदद से कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पहचान संजय (35) निवासी झारखंड के तौर पर हुई है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एसएसपी अल्का मीना आला अधिकारियों समेत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कई जगहों से फिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी (एच) हरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार बाद दोपहर पुलिस को इस कत्ल के बारे में फोन आया था। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक संजय करीब आठ माह पहले ही मनजीत सिंह निवासी जस्सड़ां के खेतों में मजदूरी करने के लिए आया था। घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। वहीं घर की एक महिला सदस्य ने बताया कि वह अपने पति गुरसेवक सिंह के साथ दवा लेने के लिए गई हुई थी। वापस लौटने पर उन्हें कत्ल की सूचना मिली। खबर लिखे जाने तक डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह, गोबिंदगढ़ के एसएचओ तलविंदर सिंह और अमलोह के एसएचओ महिंदर सिंह जांच में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


फोटो कप्शन:22जीबीजीपी01: घटनास्थल की जांच करती टीम व ट्राली में पड़ा मृतक का शव व मौके पर मौजूद एसएसपी अल्का मीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed