{"_id":"594006c54f1c1b1b0b8b459d","slug":"161497368261-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर युवती के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर युवती के साथ गैंगरेप
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थाना केनाल पुलिस ने शराब पिलाकर एक युवती के साथ गैंगरेप के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी सुखना, परपिंदर पाल सिंह निवासी अबोहर और मान के तौर पर हुई है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी सर्बजीत सिंह से 75 हजार रुपये लेने थे। इसके लिए आरोपी ने उसे 11 जून को बठिंडा बुलाया। उसकी कार में पहले से ही परपिंदर पाल सिंह और मान के अलावा दो अज्ञात लोग भी थे। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही आरोपियों ने उसे पैसे देने के लिए कार में बैठाया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने पहले उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और बाद में उसके साथ गैंगरेप कर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई बेअंत कौर का कहना था कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है, जिसकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।