फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ने चलाई गोलियां

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ने चलाई गोलियां

Wed, 10 Jul 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ने चलाई गोलियां
लुधियाना। सीएमसी अस्पताल के पास मंगलवार की देर रात को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में भिड़तं हो गई। कहासुनी से शुरू हुई बात पहले मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंची। इसी दौरान एक गुट ने रिवाल्वर निकाल कर हवा में गोलियां चलाई और कुछ सीधी गोलियां चला दी। इससे एक युवक के गोली कंधे पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। घायल की पहचान सिमरनजीत सिंह के रुप में हुई है। झगड़े का कारण कार पार्किंग बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सीएमसी अस्पताल चौक में मोबाइल असेसरी की दुकान चलाने वाले साबी और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर लवजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जोगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed