फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रोपड़ पुलिस ने जाली दस्तावेज लगा कर घूम रही 93 गाडियों को पकड़ा,पंजाब में 1500 गाडी जाली दस्तावेजों पर घूम रही

रोपड़ पुलिस ने जाली दस्तावेज लगा कर घूम रही 93 गाडियों को पकड़ा,पंजाब में 1500 गाडी जाली दस्तावेजों पर घूम रही

Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ पुलिस ने जाली दस्तावेज लगा कर घूम रही 93 गाडियों को पकड़ा,पंजाब में 1500 गाडी जाली दस्तावेजों पर घूम रही

विज्ञापन
रोपड़। जिला पुलिस ने पंजाब में से 93 कारें पकड़ी है जो कि जाली दस्तावेजों के साथ सड़कों पर दौड़ रही थीं। जबकि पुलिस के अनुसार 1500 के लगभग ऐसी कारें है जो जाली दस्तावेजों पर चल रही है। इन कारों की खरीद फरोख्त मे सैकड़ों लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हुए हैं। वहीं सरकार को भी मोटा चूना लगाया गया है। इस ठगी में शामिल कई सरकारी अधिकारी और कार डीलर अब पुलिस की राडार पर हैं। जिले के एसएसपी स्वपन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कुछ कार डीलर महाराष्ट्र और दिल्ली से पुरानी कारें खरीद कर पंजाब में उनके जाली नंबर लगा कर बेच रहे हैं। पुलिस ने रसपिंदर उर्फ सोनू धूरी नामक कार डीलर को इस मामले में पकड़ लिया है। जबकि आठ और कार डीलरों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 93 ऐसी कारों को पकड़ा हैं जो कि पंजाब के अलग अलग जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों से तैयार जाली दस्तावेजों पर चल रही थी। पुलिस ने अनुसार उनके पास 1500 के लगभग ऐसी कारों की जानकारी है, जो जाली दस्तावेज तैयार कर कार डीलरों ने आम लोगों को बेची हैं।
एसएसपी ने बताया कि पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, संगरूर और मोगा जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों में यह जाली दस्तावेज बनाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन जिलों के ट्रांसपोर्ट दफ्तरों में मुलाजिमों की मिली भगत से ही जाली दस्तावेज तैयार हुए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की राडार पर कुछ सीनियर अधिकारी भी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। एसएसपी ने इस घोटाले में दिल्ली, होशियारपुर, संगरूर और पटियाला के कार डीलरों के शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कारों की खरीद फरोख्त करने वाले डीलर महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से ज्यादातर टैक्सी चलाने वाली पुरानी गाड़ियां खरीद कर पंजाब समेत अन्य राज्यों में बेचते हैं। कुछ कार डीलर ट्रांसपोर्ट विभाग के मुलाजिमों के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से लाई गई कारों के जाली दस्तावेज तैयार करके यह कार आम लोगों को बेचते हैं। ठगी का काम करने वाले कार डीलर दूसरे राज्यों से लाई गई गाड़ियों की एनओसी नहीं लाते है। पंजाब में ट्रांसपोर्ट विभाग के मुलाजिम इन गाड़ियों के इंजन और चैसी नंबरों में हेराफेरी कर बिना अंतरराजीय टैक्स भरे इनकी जाली आरसी तैयार कर देते हैं। जिसके बाद कार डीलर मोटी कमाई कर आम लोगों को यह जाली दस्तावेजों वाली गाड़ी बेच देते हैं। पुलिस की तरफ से पकड़ी गई कारों में 86 एटिओज, दो रिट्ज, 2 इनोवा, तीन स्विफ्ट डिजायर और एक मर्सिडीज कार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार डीलर पहले एनओसी का खर्च बचाते हैं। उसके बाद जिन सूबों में कार की रजिस्ट्रेशन करवानी है, उन सूबों में लगने वाले हजारों रुपये के अंतरराजीय टैक्स की चोरी करते हैं।
- स्वप्न शर्मा, एसएसपी रोपड़
पुलिस तफतीश करने में में जुटी हुई है कि ठगी के मामलों में कौन से कौन से सरकारी मुलाजिम और अधिकारी शामिल हैं।
- अमरबीर सिंह, इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed