फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला दोस्त की शिकायत से परेशान युवक ने निगला जहर

महिला दोस्त की शिकायत से परेशान युवक ने निगला जहर

Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
महिला दोस्त की शिकायत से परेशान युवक ने निगला जहर

विज्ञापन
बठिंडा। थाना कोतवाली से कुछ मीटर दूरी पर एक युवक ने जहर निगल लिया। उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक के खिलाफ उसकी महिला दोस्त ने पुलिस के पास परेशान करने संबंधी शिकायत की हुई थी। इससे परेशान होकर युवक कुलविंदर सिंह ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

कुलविंदर सिंह के दोस्त तारा सिंह ने बताया कि एक डांसर ग्रुप से संबंधित महिला ने कुलविंदर सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस के पास उसे परेशान करने संबंधी शिकायत की हुई थी। महिला और युवक को मंगलवार को पुलिस ने थाने में बुलाया था। उसने बताया कि दोनों पक्ष जब थाने में बैठे थे तो वहां पर जांच अधिकारी न होने के चलते दोनों पक्ष थाने से बाहर आ गए। इसके बाद थाने से कुछ मीटर दूरी पर कुलविंदर सिंह ने महिला दोस्त पर शिकायत वापस लेने की एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया और दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान कुलविंदर सिंह ने जहर निगल लिया और बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसने बताया कि घायल अवस्था में कुलविंदर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। अब तक युवक ने पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed