{"_id":"5d1798fc8ebc3e3cdd79c098","slug":"15618275591-ropar-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम ब्याज पर कर्ज देने के लालच देकर गरीब लोगो से मारी ठग्गी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कम ब्याज पर कर्ज देने के लालच देकर गरीब लोगो से मारी ठग्गी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़। कर्ज देने का चालच देकर एक निजी कंपनी ने सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये लूट लिए। थाना सिटी में 50 लोगों ने कंपनी व संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कंपनी का दफ्तर बंद मिला। संचालक फरार हो गए।
थाना सिटी में पहुंची परमजीत कौर, सुनीता, अमृत कौर, मोहन कौर, गंगा, ज्योति, मीना कुमारी, मधु, रेखा ने बताया कि जीवन उमंग फाउंडेशन नाम की कंपनी के कर्मियों ने उन्हें एक-एक लाख का कर्ज देने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उनसे 2550 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर 24 घंटे में एक लाख रुपये बैंक खाते में डालने की बात कही। जब एक लाख की राशि उनके बैंक खाते में नहीं आई तो वह कंपनी के दफ्तर में चलीं गई पर वहां पर दफ्तर भी बंद मिला और सभी कर्मचारी भी रफूचक्कर हो गए। महिलाओं ने बताया कि कंपनी के कर्मियों ने 16-16 व्यक्तियों का ग्रुप बनाकर एक-एक लाख कर्जा दिलाने का लालच दिया। इसके लिए 550 रुपये फाइल चार्ज और दो हजार रुपये का बीमा करवाने की बात कही थी। शिकायतकर्ता महिलाएं कुराली, मोरिंडा, धमाना, सिघ भगवंतपुर की हैं। उधर थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि महिलाओं की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी कसूरवार पाई गई तो बनती कार्रवाई की जाएगी।