फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चिटफंड कंपनी के हाथों करोड़ो की ठगी का शिकार हुए फौजी व पुलिस मुलाजिम

चिटफंड कंपनी के हाथों करोड़ो की ठगी का शिकार हुए फौजी व पुलिस मुलाजिम

Tue, 18 Jun 2019 09:49 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के हाथों करोड़ो की ठगी का शिकार हुए फौजी व पुलिस मुलाजिम
मानसा। क्षेत्र के कई फौजी व पुलिस मुलाजिमों चिट फंड कंपनी ने ठग लिया है। श्योर गेन सॉल्यूशन नाम की इस कंपनी ने पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पीड़ितों ने मंगलवार को अकाली दल अमृतसर के नेता गुरसेवक सिंह जवाहरके की अगुवाई में एसएसपी मानसा को कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ विवरण सहित पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कंपनी के संयोजक के खिलाफ राजस्थान के चुरू जिले में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन

अकाली दल अमृतसर के नेता गुरसेवक सिंह जवाहरके ने बताया कि इस मंगत राय नामक व्यक्ति ने उक्त कंपनी बनाकर जिला मानसा के फौज में भर्ती नौजवानों को अमीर बनाने का लालच दिया। इस बात को पुख्ता बनाने के लिए कुछ व्यक्तियों के खातों में छोटी रकमें की अदायगी भी करवाई गई। लालच में फौज में नौकरी करने वाले व्यक्तियों ने लोन लेकर अपनी लाखों की रकम उक्त कंपनी में लगाई जिसको हड़प करके कंपनी फरार हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी में गांव खोखर कला के गुरतेज सिंह व हरनेक सिंह ने 3 लाख 50 हजार, भैणीवाघा के कुलविंदर सिंह ने 3 लाख 80 हजार, अलीशेर कला के मक्खन सिंह ने 3 लाख 10 हजार, मूस्सा की मनप्रीत कौर ने 10 लाख 5 हजार, मानसा के जगजीत सिंह ने 4 लाख 32 हजार, खोखर कला की हरविंदर कौर ने 24 लाख 90 हजार, मानसा के जगसीर सिंह ने 9 लाख, जिला फतेहगढ़ के गांव बरोगा बुलंद की ममता सिंह ने 16 लाख रुपये, मानसा के अमरीक सिंह ने 6 लाख, मानसा के जसवीर सिंह 3 लाख, मानसा के नरेश कुमार 1 लाख 25 हजार इस कंपनी में लगा दिए। उन्होंने बताया कि कंपनी ने कुछ रकम वापस करके बाकी हड़प ली। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पास लेकर जाएंगे। उधर एसएसपी मानसा गुलनीत सिंह खुराणा का कहना है कि मामले की जांच करवाने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed