फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को दिया था जहरीला पदार्थ, मौत

दहेज की खातिर विवाहिता को दिया था जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 13 Jun 2019 10:17 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को दिया था जहरीला पदार्थ, मौत
लुधियाना। दहेज की खातिर पति और सास ने जंडियाली निवासी गुरविंदर कौर को जहर खिला दिया। उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरविंदर कौर की मौत की खबर मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में उसके पति शरणजीत सिंह और सास मंजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार भी हो गया है। इस मामले में नामजद किए गए दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी लेकिन आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरविंदर कौर की शादी आरोपी शरणजीत सिंह के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी लेकिन वह घर बसाने के चक्कर में किसी से कुछ नहीं बोलती थी। परिजनों ने भी अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती ही जा रही थी। रविवार को आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जहर खिला दिया। तबीयत बिगड़ी तो आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने की बजाय उसे वहीं छोड़ दिया। उसने किसी तरह से अपने भाई को फोन किया तो वह आया। फोर्टिस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed