फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाप-बेटे को घेर कर बाइक सवार युवकों ने एक लाख लूटे

बाप-बेटे को घेर कर बाइक सवार युवकों ने एक लाख लूटे

Thu, 06 Jun 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाप-बेटे को घेर कर बाइक सवार युवकों ने एक लाख लूटे
लुधियाना। मोबाइल की दुकान बंद घर जा रहे पिता-पुत्र को लुटेरा गिरोह के चार आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर दोनों से एक लाख रुपये छीन लिए। आरोपियों ने उनके बेटे से मोबाइल भी छीन लिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने मामले में जिंदरपाल की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कक्का के रहने वाले जिंदरपाल ने बताया कि ग्यासपुरा में उनकी मोबाइल की दुकान है। वह और उनका बेटा दीपक मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर एक ही बाइक पर घर जा रहे थे। जब वह गांव कक्का के पास पहुंचे तो उन्हें दो बाइकों पर आए चार लुटेरों ने घेर लिया। जिंदरपाल का कहना है कि उसके पास पैसे थे, इसलिए वह घबराकर भागने लगा। एक लुटेरे ने उसके सिर पर हेलमेट से वार किया और वह गिर गया। इसके बाद लुटेरों ने पहले उसका आईफोन छीना फिर उसके पर्स में पड़े 50 हजार निकाल लिए। इसके बाद उसके जेब में पड़े 50 हजार भी निकाल लिए। इसके बाद दूसरे लुटेरे ने उसके बेटे से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

जिंदरपाल का कहना है कि जाते हुए लुटेरों ने उन्हें धमकाया भी कि वह पुलिस में शिकायत करेंगे तो अगली दफा मार देंगे। जिंदरपाल का कहना है कि वारदात की रात को वह इतना डर गए थे कि उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। वह घर चले गए। दूसरे दिन उन्होंने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां वारदात हुई वहां आसपास कोई सीसीटीवी नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed