फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छत पर सो रहा था परिवार, नशीला पदार्थ सुंघा चोरी कर फरार हुए आरोपी

छत पर सो रहा था परिवार, नशीला पदार्थ सुंघा चोरी कर फरार हुए आरोपी

Tue, 04 Jun 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
छत पर सो रहा था परिवार, नशीला पदार्थ सुंघा चोरी कर फरार हुए आरोपी
लुधियाना। डाबा लोहारा इलाके में चोर गिरोह के सदस्य घर की दीवार फांदकर छत पर पहुंच गए। छत पर सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपियों ने बेहोश कर दिया। जब वह नीचे जाने लगे तो नीचे कुत्ता बांधा हुआ था। आरोपियों ने कुत्ते को भी नशीला पदार्थ सुंघाया और घर से मोबाइल, घड़ी और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब घर मालिक को होश आया तो वह नीचे गया। घर अंदर से सामान गायब देख उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोहारा कालोनी निवासी राजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। राजिंदर सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से दो जून की रात को वह परिवार सहित छत पर सो गया। राजिंदर के मुताबिक उनके घर के साथ दो घरों का निर्माण चल रहा है। आशंका यही है कि चोर पड़ोसी घर से उनके घर दाखिल हुए हैं। जांच अधिकारी कांस्टेबल नवीन कुमार ने बताया कि अभी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed