{"_id":"5ced55a9bdec220785347640","slug":"155905788114-ludhiana-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चलाने की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑटो चलाने की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा
विज्ञापन
लुधियाना। ऑटो चलाने की आड़ में बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ जीटी रोड स्थित जस्सियां कट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गांव जस्सियां के रहने वाले अश्वनी बजाज उर्फ आशु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस क ोसूचना मिली कि आरोपी आशु जस्सियां कट के पास हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा है। आरोपी एक कपड़ा फैक्टरी के साथ गली में ऑटो लेकर खड़ा था और हेरोइन लेने आने वाले का इंतजार कर रहा था। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गया और ऑटो भगाने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है और पिछले तीन साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी की पत्नी रूबी के खिलाफ भी पहले नशा तस्करी के अलग अलग थानों में चार मामले दर्ज है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फिर से नशा सप्लाई शुरू कर देते है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।