फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ऑन लाइन संपर्क कर घर में रखवाते थे नौकरानी, फिर चोरी करवा हो जाते थे फरार

नौकरानी की तलाश से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कहीं आप भी न हो जाएं वारदात का शिकार

Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन संपर्क कर घर में रखवाते थे नौकरानी, फिर चोरी करवा हो जाते थे फरार
सांकेतिक तस्वीर

ऑनलाइन लोगों से संपर्क कर घरों में घरेलू कामकाज के लिए रखवाई गई लड़कियों से चोरी करवाने वाले गिरोह का महानगर की पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक महिला अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन


गिरोह के सरगना राजधानी दिल्ली के साथ साथ उत्तरप्रदेश के कई शहरों, हरियाणा और पंजाब में कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है। आरोपियों ने अकेले महानगर में ही करीब तीन वारदातें की है। आरोपियों की पहचान अजीत सोरिंग, लाल मुखिया उर्फ अनिल, कर्ण कुमार झा उर्फ गजनी और जोगिता उर्फ सीमा के रुप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के पैसे भी बरामद कर लिए है। एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पुरेवाल और एसीपी वेस्ट समीर वर्मा ने बताया कि महानगर में लगातार नौकरानियों की ओर से चोरी करने की वारदातें बढ़ रही थी। कुछ लोग नौकरानी भेजते थे और पैसे लेकर चले जाते थे। पीछे से कुछ ही घंटों में उक्त नौकरानी भी कोठी या घर में चोरी कर फरार हो जाती। इसके बाद पुलिस ने एक प्लान तैयार किया और लान के तहत आरोपियों को लुधियाना बुलाया और काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी गुरप्रीत कौर पूरीवेल ने बताया कि आरोपियों ने कंगना रिप्लेसमेंट सर्विस के नाम से अपनी एक वेबसाइट बना रखी थी। पुलिस ने वेबसाइड पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों से घरेलू कामकाज के लिए नौकरानी रखने की बात की। इसी दौरान आरोपी करण पुलिस की बातों में आ गया। उसने पुलिस मुलाजिम से ही पहले चालीस हजार रुपये और तनख्वाह की बात की।

जब मुलाजिम ने हां बोला तो आरोपी योगिता को काम पर लगवाने के लिए आ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने सारी बात बताई कि कैसे वारदात को अंजाम दिया जाता है।

दो को लुधियाना में तो दो को दिल्ली में किया गिरफ्तार
पुलिस को दोनों आरोपियों के गिरफ्तार के बाद पता चला कि इस ग्रुप में कई ओर भी शामिल है। यह ऑनलाइन लोगों से संपर्क करते है और घरों में घुस कर चोरी की वारदात कर फरार हो जाते है। आरोपियों ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और लुधियाना में वारदातें की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी अजीत, लाल मुखिया को भी काबू कर लिया।

उनके साथ काम करने वाले एक महिला अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिविल लाइन में नौकरानी योगिता से तीस हजार रुपये चोरी करवाए। कैलाश चौक में कारोबारी की कोठी में चालीस हजार और गहने चुराए। इसके अलावा मोहल्ला रघुनाथ एनक्लेव में एक कोठी से 40 हजार रुपए और गहने चुराए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed