फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने महानगर के अलग-अलग इलाकों से किए थे चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महानगर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी किए थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सात मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस मामले में इस्लामगंज निवासी जसवंत सिंह उर्फ मिंटू और रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले हीरा लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि थाना डिवीजन दो की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपी पीछे मुड़ गए। पुलिस ने मुश्किल से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और कागजात की मांग की। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इलाके से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल सात मोटरसाइकिल बरामद किए जो उन्होंने अलग-अलग इलाकों से चोरी किए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं। उन्होंने चोरी की कितनी वारदातें की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed