फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एटीएम का नंबर लेकर नौसबाज में ठगे 1.20 लाख

एटीएम का नंबर लेकर नौसबाज में ठगे 1.20 लाख

Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एटीएम का नंबर लेकर नौसबाज में ठगे 1.20 लाख
एटीएम का नंबर लेकर ठगे एक लाख 20 हजार
विज्ञापन

पुलिस ने 8 महीने बाद दर्ज किया परचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाई की ओर से पैसा भेजने का झांसा देकर एक ठग ने पहले महिला से उसके एटीएम का नंबर लिया। फिर उसके खाते से लगभग एक लाख 20 हजार रुपये निकलवा लिए। यह मामला अप्रैल 2018 का है। लेकिन पुलिस ने 8 महीने जांच के नाम पर बर्बाद करने के बाद बिहार के माधोपुरा निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गांव मेहरबान निवासी रिंकू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2018 को उसकी पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विजय बताते हुए कहा कि वह गरेज ट्रेडिंग कंपनी का मैनेजर है। आरोपी ने उसकी पत्नी को बताया कि उसके भाई ने उसे पैसे भेजने हैं। इसलिए वह उसे एटीएम का नंबर बता दे। आरोपी की बातों में आकर उसकी पत्नी ने एटीएम का नंबर बता दिया। कुछ समय बाद उसने उनके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकलवा लिए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह का कहना है कि इस तरह के मामले साइबर क्राइम में आते हैं। इसलिए पहले इनकी गहराई से जांच होती है। उसमें समय लग जाता है। इस मामले में आरोपी की पहचान माधोपुर (बिहार) निवासी स्वर्ण कुमार पासवान के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed