{"_id":"5be8576cbdec2269407f012e","slug":"151541953388-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक को किया अगवा, मारपीट कर गाड़ी से फेंक हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते युवक को किया अगवा, मारपीट कर गाड़ी से फेंक हुए फरार
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की रंजिश में युवक को किया अगवा
मारपीट करने के बाद गाड़ी से फेंककर आरोपी फरार
केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुरानी रंजिश के चलते कार सवारों ने विशाल नगर में सैलून के बाहर अपने दोस्त के साथ खड़े युवक को अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकियां देते हुए छोड़ दिया। थाना डुगरी पुलिस ने पक्खोवाल रोड के विशाल नगर निवासी गुरसिमरन जीत सिंह की शिकायत पर अभिजोत मंड उर्फ अवि, गैरी भारद्वाज, मुदित सूद, सिमरन सिंह, मुकुल, महेश कुमार, सिमरन व चार अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरसिमरनजीत सिंह की शिकायत के मुताबिक वह एसी रिपेयर का काम सीख रहा है। शनिवार को वह अपने दोस्त जस्सी के साथ कमल हेयर सैलून के बाहर खड़ा होकर बातें कर रहा था। इसी दौरान स्कोडा गाड़ी में सवार होकर आरोपी आए। गाड़ी रुकते ही हथियारों से लैस अभिजोत, गैरी और सिमरनजीत सिंह साबी नीचे उतरे और आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। वह अपनी जान बचा कर पास की एक दुकान में घुस गया और आरोपी उसका पीछा करते हुए दुकान में घुस गए और उसे जबरन गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ एक खाली प्लाट में ले गए।
वहां उसके साथ मारपीट कर आरोपी उससे शमरेश सिंह उर्फ मोहित बारे पूछने लगे। मोहित के साथ आरोपियों की रंजिश चल रही है। गुरसिमरनजीत ने आरोपियों से मोहित के बारे में कुछ भी पता न होने की बात कहीं तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान वहां पर स्विफ्ट कार में सवार होकर बाकी के आरोपी भी पहुंच गए। कुछ युवक वहां पहले से खड़े अपने बाइक लेकर निकल लिए और इसी दौरान स्कोडा कार सवार आरोपियों ने उसे स्विफ्ट डियाजर कार डाल दिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद आरोपी उसे इलाके में फेंक कर फरार हो गए और धमकियां दी कि वह पुलिस के पास कोई शिकायत न करे। गुरसिमरनजीत सिंह ने घर पहुंच पहुंचकर पिता और ताया को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई अनवर मसीह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।