फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूली छात्रों से छेडछाड करने वाले अध्यापक को शिक्षा विभाग ने किया नौकरी से सस्पैंड

स्कूली छात्रों से छेडछाड करने वाले अध्यापक को शिक्षा विभाग ने किया नौकरी से सस्पैंड

Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्रों से छेडछाड करने वाले अध्यापक को शिक्षा विभाग ने किया नौकरी से सस्पैंड
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी अध्यापक सस्पेंड
विज्ञापन

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के सामने किया था प्रदर्शन
पचास से अधिक छात्राओं ने की थी छेड़छाड़ की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
रामपुरा क्षेत्र के समीप स्थित एक गांव में सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों को मामले का पता चला तो भड़के परिजनों ने शनिवार को स्कूल के सामने ग्रामीणों के साथ रोष प्रदर्शन किया। मामला सामने आते ही ड्राइंग के अध्यापक रेशम कुमार को शनिवार को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। अध्यापक पर करीब पचास छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
गांव के सरपंच ने बताया कि पिछले कुछ समय से गांव की लड़कियां अपने परिजनों को ड्राइंग अध्यापक रेशम कुमार के खिलाफ शिकायत कर रही थी। जब भी रेशम कुमार क्लास में आता है तो वह उनके साथ छेड़छाड़ करता है। सरपंच ने बताया कि गांव और आस पास के क्षेत्र की पचास से अधिक छात्राएं जब उक्त अध्यापक के खिलाफ सामने आई तो शनिवार को उन्होंने गांव वालों और पीड़ित छात्राओं के परिजनों को साथ लेकर उक्त स्कूल के सामने अध्यापक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और अध्यापक को नौकरी से निकालने की मांग की। देर शाम शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अध्यापक को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार पहले जहां आरोपी अध्यापक काम करता था, वहां से भी उसका छेड़छाड़ के आरोपों के बाद तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनिंदर कौर ने बताया कि स्कूल की पचास से अधिक छात्राओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी उक्त अध्यापक रेशम कुमार के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोपों के तहत बयान दर्ज करवाए थे। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कोई अध्यापक स्कूल में पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करे। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर भविष्य में भी ऐसा कोई मामला सामने आया तो इसी तरह से तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed