{"_id":"5a53b0974f1c1b5c248b712c","slug":"151515434135-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बहु से परेशान दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे और बहु से परेशान दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
बेटे और बहु से परेशान दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
व्यक्ति ने तो जहरीला पदार्थ निगल लगा लिया था फंदा
हालत गंभीर होने के कारण दोनों निगरानी में, डॉक्टरों ने बयान दर्ज करने की पुलिस को नहीं दी इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अपने बेटे और बहु से परेशान सेक्टर 32 के रहने वाले गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी अविनाश कौर ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान देने की कोशिश की। गुरमीत ने तो जहरीला पदार्थ निगल कर फंदा भी लगा लिया। जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने उसके बेटे को फोन कर बुलाया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा ओर अंदर गए। अंदर अविनाश कौर नीचे गिरी हुई थी। जबकि गुरमीत फंदे के साथ लटक रहा था। उसकी सांसें चल रही थीं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां गुरमीत की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस दोनों के बयान दर्ज करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।
गुरमीत सिंह के बड़े बेटे कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सब इकट्ठे खुड्ड मोहल्ला में रहते थे। पारिवारिक कलेश के चलते वह अपने परिजनों से अलग हो गया। उसके अलग रहने के बाद उसका छोटा भाई और भाभी उसके माता पिता को परेशान करने लग गए। उसकी भाभी ने करीब एक साल पहले फेसबुक पर उनकी अश्लील फोटो भी डाल दी थी। जिसकी उन्होंने पुलिस के पास शिकायत कर दी थी। जिसकी जांच चल रही है। उसके बाद लगातार उसका भाई और भाभी व उसके परिजन उसके माता पिता को परेशान करते रहे और उन्हें धमकियां देते रहे। आरोपियों से परेशान होकर उसके माता पिता सेक्टर 32 स्थित उनके रिश्तेदार के खाली मकान में रहने लगे। वह रोजाना सुबह छह बजे उठ जाते और बाहर पार्क में सैर करते और वहीं चाय पीते थे।इलाके के लोग भी रोजाना उनसे मिलते थे। पिछले चार दिनों से गुरमीत और उनकी पत्नी अविनाश परेशान चल रहे थे। सोमवार की सुबह जब गुरमीत और उसकी पत्नी बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने घर की बेल बजाई लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। एक घंटे बाद फिर से उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों ने कुलविंदर सिंह को इसकी जानकारी दी। कुलविंदर ने तुरंत थाना डिविजन सात की पुलिस को बुलाया। इलाके के लोगों की मदद से दरवाजे तोड़े गए तो अविनाश नीचे थी, जबकि गुरमीत फंदे के साथ लटक रहा था। कुलविंदर ने कहा कि पिता की हालत काफी गंभीर है। थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने कहा कि एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बहु को जिम्मेदार बताया है। दोनों के बयान लेने के लिए पुलिस गई थी, लेकिन डाक्टरों ने इजाजत नहीं दी। दोनों की हालत गंभीर बनी है। अगर होश आया तो ही बयान दर्ज हो पाएंगे।
--विकास मल्होत्रा, 8 जनवरी