फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस एनकाऊंटर के नाम पर युवायों का गैंगस्टर बताकर किया जा रहा कत्ल-सिमरनजीत सिंह मान

पुलिस एनकाऊंटर के नाम पर युवायों का गैंगस्टर बताकर किया जा रहा कत्ल-सिमरनजीत सिंह मान

Sun, 17 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एनकाऊंटर के नाम पर युवायों का गैंगस्टर बताकर किया जा रहा कत्ल-सिमरनजीत सिंह मान
‘युवाओं को गैंगस्टर बताकर किया जा रहा एनकाउंटर’
विज्ञापन

अकाली दल अमृतसर ने सुप्रीम कोर्ट से की जांच की मांग
बठिंडा।
रविवार मीडिया को एक ब्यान जारी करते हुए अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एनकाउंटर के नाम पर युवायों का गैंगस्टर बताकर कत्ल कर रही है जो कि अति निंदनीय है। उन्होनें कहा कि अकाली दल अमृतसर देश की सर्व उच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट से ऐसे पुलिस एनकाउंटर मामलों की जांच करने की मांग की है। मान ने अपने भेजे लिख्ती ब्यान में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कम गिनती भाईचारे और लुटेरे भारतीय राज प्रबंध के खिलाफ लड़ने वालों के हो रहे कत्ल यू एन चार्टर के अनुसार मानवीय अधिकारों की घोर उल्लंघना ही नहीं बिल्क भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 का भी निराधार है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले ही भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से देश के कम गिनती भाईचारे के साथ संबंधत युवायों का बेदर्दी के साथ पुलिस मुकाबलों के नाम पर कत्ल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के सिखों को भी 1947 और 1984 में ऐसे ही हमलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 का हवाला देते हुए कहा कि इस के जरीए यह स्पष्ट किया गया है कि कानूनी कारवाई के बिना किसी भी व्यक्ति की जान नही ली जा सकती।

दो दिन पहले जिले के गांव गुलाबगढ़ में हुए एक पुलिस मुकाबले में मारे गए दो युवकों का भी एनकाउंटर के नाम पर कत्ल करने का आरोप लगाते मान ने कहा कि उनकी पार्टी इन गैर कानूनी कथित कत्लों की मुकम्मल जानकारी हासिल कर देश की सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक लिखित रिपोर्ट के जरीये भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed