फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

Mon, 11 Mar 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान
युवक ने फंदा लगा जान दी, ससुराल परिवार नामजद
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद, बेटा होने के सवा महीने बाद भी नहीं दिया मिलने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोती नगर के सेक्टर 39 इलाके में रहने वाले युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर सोमवार को फंदा लगा जान दे दी। थाना मोती नगर की पुलिस ने जांच के बाद नरिंदर कुमार (25) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने नरिंदर के पिता हरि कृष्ण की शिकायत पर उसकी पत्नी शिल्पी, सास, ससुर और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
एसएचओ इंस्पेक्टर परगट सिंह ने बताया कि नरिंदर होजरी फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी फरवरी 2018 में हैबोवाल की शिल्पी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। कुछ समय से शिल्पी अपने मायके रह रही थी। दोनों के बीच खर्चे को लेकर केस भी चल रहे थे। करीब सवा महीने पहले नरिंदर के घर बेटे ने जन्म लिया। ससुराल वालों ने उसे न तो पत्नी से मिलने दिया और न ही उसके नवजात बेटे से। अस्पताल से ससुराल वालों की जिल्लत सह कर घर लौटे नरिंदर काफी परेशान था। ससुराल वालों ने बहाना बनाया कि पंडित ने बताया है कि बच्चे का पिता सवा महीने तक उसका चेहरा न देखे। बच्चे के लिए शुभ होगा। रविवार को सवा महीना पूरा होने पर नरिंदर ससुराल घर चला गया। रविवार को ससुराल वालों ने फिर उसे न तो पत्नी से मिलने दिया और न ही बच्चे से और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। रविवार की रात को वह घर आकर काफी परेशान था। परिवार वालों ने पूछा तो नरिंदर ने बताया कि उसे आज भी बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। साथ ही उसके साथ दुर्व्यवहार कर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिवार वालों से बात करने के बाद नरिंदर बिना खाना खाए ही सो गया। सुबह उठा तो परिवार वालों से बातें कर उसने चाय पी। उसके बाद नरिंदर के पिता हरि कृष्ण अपने काम पर चले गए। पीछे से नरिंदर अपने कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। जब काफी समय तक वह नहीं आया तो मां ने आवाजें दी। उसके बाद मां ने आसपास के लोगों को बुलाया तो देखा अंदर नरिंदर लटक रहा था। एसएचओ इंस्पेक्टर परगट सिंह ने बताया कि अभी कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed