फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सेल टैक्स का ठेकेदार 25 हजार की रिश्वत लेते काबू

सेल टैक्स का ठेकेदार 25 हजार की रिश्वत लेते काबू

Thu, 28 Feb 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सेल टैक्स का ठेकेदार 25 हजार की रिश्वत लेते काबू
सेल टैक्स का ठेकेदार 25 हजार की रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन

सेल टैक्स के भेजे नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में मांगे थे 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। सेल टैक्स विभाग की तरफ से दुकानदार को सेल टैक्स संबंधी भेजे नोटिसों को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले सेल टैक्स विभाग के ठेकेदार को विजिलेंस टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। उसका साथी सेल टैक्स का इंस्पेक्टर अभी पकड़ से बाहर है।

विजिलेंस विभाग पटियाला के इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि शाम लाल निवासी मास्टर कालोनी वार्ड नंबर-11 सुनाम में गोयल कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान करता है। सेल टैक्स विभाग की तरफ से टैक्स न भरने पर नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों को रफा दफा करने के लिए प्रशांत कुमार कांट्रेक्ट बेस सेल टैक्स विभाग लुधियाना और पंकज टक्कर इंस्पेक्टर सेल टैक्स विभाग सुनाम ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उनका 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इस राशि में से 15 हजार रुपये पहले दिए थे और 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते टीम ने प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सेल टैक्स का इंस्पेक्टर पंकज अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस कार्रवाई के दौरान जरनैल सिंह सहायक खुराक सप्लाई अधिकारी सन्नौर जिला पटियाला जरनैल सिंह थे। मौके पर विजिलेंस विभाग की टीम में एएसआई पवित्र सिंह, एएसआई कुंदन सिंह, शाम सुंदर, कारज सिंह और हरमीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------
फोटो:28एसजीआरपी01:विजिलेंसटीम द्वारा पकड़ा गया सेल टैक्स ठेकेदार प्रशांत कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed