{"_id":"5c702616bdec227391007f6e","slug":"141550853654-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई लेने के बहाने लूटी थी कार, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राई लेने के बहाने लूटी थी कार, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट की कार से शराब तस्करी, 3 काबू
आरोपियों कार बाजार से ट्राई लेने के बहाने लूटी थी स्विफ्ट डिजायर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोती नगर इलाके से करीब दो महीने पहले ट्राई लेने के बहाने कार बाजार से स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के आरोप में सीआईए की पुलिस ने तीन आरोपियों को बस्ती जोधेवाल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट की कार में बाहरी राज्यों से शराब लाकर सप्लाई करते थे।
पुलिस ने गिरोह के सरगना जमालपुर स्थित सेक्टर 38 निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की (19), मुंडिया कलां स्थित जीके स्टेट निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि (22) और नवांशहर के गांव रत्तेवाल निवासी संदीप कुमार उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया है। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीसीपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि कार लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तीन आरोपियों ने पहले पूरी प्लानिंग की थी। आरोपियों ने पूरे इलाके की अच्छी तरह रैकी की। आरोपियों ने पूरा रोड मैप तैयार कर रखा था कि कार बाजार के ड्राइवर को कैसे और कौन से रास्ते कक्का धौला रोड पर लेकर जाना है और किस प्वाइंट पर कार लूट को अंजाम देना है। आरोपियों ने इतना भी तय कर रखा था कि कितनी दूरी पर जाकर गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगानी है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी कार लूट की वारदात को अंजाम देकर जब फरार हो तो वह शहर की ट्रैफिक में न फंस सके और बाहरी एरिया से ही शहर छोड़ दे। शहर से कुछ दूरी पर जाते ही आरोपियों ने कार पर जाली नंबर लगा दी ताकि किसी को कार के बारे में भी पता न चल सके। आरोपियों का कोई पहले क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। गिरोह का सरगना लखविंदर सिंह बिजली का काम करता है। रवि पीवीसी और संदीप खेतीबाड़ी का काम करता है। तीनों ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए लूट की वारदातें करने की योजना बनाइ, ताकि वह बड़ा गिरोह बना सके।
विज्ञापन
पगड़ी पहनकर कार लूटने गया था लखविंदर
डीसीपी ने बताया कार लूटने के आरोपी लखविंदर पगड़ी पहन कर गया था। प्लानिंग के मुताबिक रास्ते में आरोपी ने कार को गांव कक्का धौला रोड पर ले जाने के लिए बहाना बनाया कि वह अपने पिता को कार दिखाना चाहता है। ड्राइवर मालिक से पूछ कर उसे वहां ले गया। रास्ते में पहले से ही खड़े रवि और प्रिंस को भी उसने बैठा लिया। जैसे ही तीनों बैठे तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर कार लूट ली और फरार हो गए।