फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फिर सक्रिय हुए ट्रैवल एजेंट, लोगों के साथ ठगी की दुकान की फिर शुरु

फिर सक्रिय हुए ट्रैवल एजेंट, लोगों के साथ ठगी की दुकान की फिर शुरु

Tue, 22 Jan 2019 09:25 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
फिर सक्रिय हुए ट्रैवल एजेंट, लोगों के साथ ठगी की दुकान की फिर शुरु
फिर सजीं ठग ट्रेवल एजेंटों की दुकानें
विज्ञापन

दो अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को पुलिस ने किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ठगी के आरोपी नीतिश घई पर कार्रवाई के बाद कुछ समय तक धोखाधड़ी करने वाले ट्रेवल एजेंट भूमिगत हो गए थे। अब फिर से ठग ट्रेवल एजेंटों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। अलग-अलग थानों की पुलिस ने मंगलवार को ऐसे आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पहले मामले में किला रायपुर के रहने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे को कनाडा भेजना था। उसने प्रीत पैलेस के नजदीक स्थित अल्फा एजुकेशन अबरोट सर्विस के ऑफिस से संपर्क किया। वहां आरोपी हरजीत सिंह, रुपिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, रोमा और रघुवीर सिंह ने उन्हें झांसे में लेकर उससे 3.89 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी टालटमोल करते रहे। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में दुगरी के करण सिंह ने बताया कि पक्खोवाल रोड स्थित ग्लोबल वर्क्स से उसने संपर्क किया था। वहां उसकी मुलाकात हरजिंदर सिंह, गगनदीप कौर और निर्मल सिंह से हुई। उक्त आरोपियों ने उसे पुर्तगाल भेजने और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी उसे चक्कर लगवाते रहे और जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकाने लगे। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह, गगनदीप कौर और निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed