{"_id":"5b43916c4f1c1ba5468b578b","slug":"141531154796-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग आ विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों से तंग आ विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों से परेशान महिला ने निगला जहर, मौत
पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
पति को थाना साहनेवाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सास और ससुर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुराल वालों की मारपीट और पति के बाहर किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंधों से परेशान साहनेवाल के गांव पवां में प्रदीप कौर ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब विवाहिता प्रदीप कौर के पति ने अपने ससुराल वालों को बताया कि उसकी तबीयत खराब हो चुकी है। जब वह पहुंचे तो प्रदीप की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप कौर के पिता फतेहगढ़ साहिब गांव भट्टो निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर प्रदीप के पति कमलजीत सिंह, उसकी मां और पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके मां और पिता अभी फरार है। पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी।
प्रदीप कौर के पिता कुलदीप सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी की शादी आरोपी के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। उनका आठ साल का एक बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही प्रदीप के ससुराल परिवार ने उसे दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी। कुलदीप ने दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके दामाद के किसी अन्य महिला से संबंध थे। जिसके बारे में प्रदीप को पता चला तो आरोपी ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। प्रदीप कौर ने इसके बारे में अपने परिजनों को भी बताया था। रविवार को प्रदीप ने घर में ही पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फोन कर कहा बीपी डाउन हो रहा है
प्रदीप के पति आरोपी कमलजीत ने अपने ससुराल वालों को फोन कर कहा कि प्रदीप का बीपी डाउन हो रहा है। जब वह वहां पहुंचे तो प्रदीप की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके माता पिता अभी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रदीप का शव परिजनों को सौंप दिया है। उसका विसरा जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने कौन सी जहरीली चीज निगली है। प्रदीप का आठ साल का बेटा भी अपने ननिहाल वालों के साथ गया है।