फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पचास तोले जेवरात ले हुए फरार

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पचास तोले जेवरात ले हुए फरार

Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पचास तोले जेवरात ले हुए फरार
50 हजार की नकदी पर भी किया हाथ साफ, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोर गिरोह के सदस्यों ने सलेम टाबरी की भगत सिंह कालोनी में एक घर को निशाना बनाया है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 50 तोले सोने के जेवर और पांच हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब पारिवारिक सदस्य नींद से जागे।
घर की मालकिन कमरे में गई तो अलमारी खुली हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्कवायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर की मालकिन मानसी खन्ना ने बताया कि उनके पति गौतम खन्ना का सोशल वेबसाइड का काम है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह सो गए। उन्होंने अलमारी को ताला लगाया और चाबी पास में ही रख दी। गर्मी होने के कारण सारा परिवार एसी वाले कमरे में सो गया। इसी दौरान चोर गिरोह के सदस्य छत के रास्ते घर में घुस आए। उन्होंने कमरे में पड़ी अलमारी के पास चाबी उठाई और अलमारी खोल कर उसमें पड़े 50 तोले सोने के जेवरात, पांच हजार की नकदी के साथ-साथ अन्य सामान चुरा लिया। मानसी के मुताबिक वह नींद से जागकर अलमारी खोलने के लिए गईं तो अलमारी पहले से खुली देख उनके होश उड़ गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत अपने पति को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है कि घर में कौन घुसा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed