फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को पांच हजार रूपए की रिशवत समेत विजीलेंस ने किया गिरफतार

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को पांच हजार रूपए की रिशवत समेत विजीलेंस ने किया गिरफतार

Fri, 15 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को पांच हजार रूपए की रिशवत समेत विजीलेंस ने किया गिरफतार
कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा, चौकी इंचार्ज फरार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाने में केस दर्ज
राजीनामे की कापी देने की एवज में ली रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को पांच हजार रुपये की रिश्वत समेत गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम की रेड के बाद चौकी प्रभारी एएसआई हरगोबिंद सिंह फरार हो गय। आरोपी कांस्टेबल की पहचान जसवंत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ थाना विजिलेंस में केस दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी हरगोबिंद सिंह की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस के एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया जिले के गांव महता निवासी सुखमंदर सिंह के बेटे की करीब एक माह पहले सब्जी मंडी में किसी के साथ लड़ाई हुई थी। मामला सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी हरगोबिंद सिंह के पास पहुंच गया। दूूसरे पक्ष से राजीनामा करवाने के लिए पुलिस ने उसी दिन पांच हजार रुपये लिए। जब वह राजीनामा की कापी लेने चौकी पहुंचे तो दस हजार की रिश्वत मांगी गई। बाद में सौदा पांच हजार रुपये तय हो गया। इसके बाद सुखमंदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी। आज शिकायतकर्ता सिविल अस्पताल चौकी में तैनात कांस्टेबल जसवंत सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी।
विज्ञापन

इस बीच विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया चौकी प्रभारी एएसआई हरगोबिंद सिंह मौके से फरार हो गया। आरोपी कांस्टेबल को गिरफतार कर उसके खिलाफ थाना विजिलेंस में केस दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच की जा रही है। इस संबंधी एसएसपी नवीन सिंगला से संपर्क किया गया तो उन्होंने घंटी बजने के बावजूद काल रिसीव नहीं की। उल्लेखनीय कुछ दिन पहले भी एएसआई गुरमेल सिंह और हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह पर भी विजिलेंस ने रिशवत लेने के आरोप में केस दर्ज किया था। उस मामले में भी एसएसपी ने आरोपियों पर क्या कार्रवाई की या नही के बारे में अभी तक कोई कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed