फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लेनदार कर रहे थे परेशान, महिला ने जहरीला पदार्थ निगल दी अपनी जान

लेनदार कर रहे थे परेशान, महिला ने जहरीला पदार्थ निगल दी अपनी जान

Wed, 21 Feb 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
लेनदार कर रहे थे परेशान, महिला ने जहरीला पदार्थ निगल दी अपनी जान
दो दिन पहले आरोपियों ने दी थी मकान पर कब्जे की धमकी
विज्ञापन

पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ दर्ज किया मामला, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कमेटियों के पैसे लेनदेन के चक्कर में भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रहने वाली हरप्रीत कौर (39) ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
हरप्रीत के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हरप्रीत के पति राजिंदर सिंह की शिकायत पर भाई रणधीर सिंह नगर एच ब्लाक में रहने वाली लवली उर्फ लाली और अग्र नगर की रहने वाली पूनम गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि हरप्रीत ने इलाके में कुछ कमेटियों के ग्रुप चला रखे थे। कमेटियों में घाटा हो गया। इस कारण लेनदार उसे कुछ दिन से परेशान करने लगे। आरोपी लाली और पूनम कुछ दिनों से लगातार उसे तंग परेशान कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे। दो दिन पहले भी आरोपी उसके घर आए और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोपियों ने उसे धमकियां दी कि अगर उसने उनके पैसे वापस नहीं किए तो उसके मकान पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसके बाद हरप्रीत ने अपने घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed