फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बड़ी भाभी और उसके परिजनों से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

बड़ी भाभी और उसके परिजनों से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बड़ी भाभी और उसके परिजनों से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
भाभी के व्यवहार से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सुसाइड नोट में भाभी और उसके परिजनों को बताया मौत का जिम्मेदार
घर में ही फंदा लगाकर दी जान, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भाभी और उसके परिजनों से परेशान होकर पुनीत नगर इलाके में रहने वाले दीपक पराशर ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब परिजन कमरे में पहुंचे। कुछ समय बाद थाना बस्ती जोधेवाल के अधीन आती चौकी टिब्बा रोड की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने अपनी भाभी नितिका और उसके मायके पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में आरोपियों को जादू टोना कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। लिखा है कि इसी जादू टोने के चक्कर में उसका घर बर्बाद हो चुका है।
दीपक के जीजा कुलदीप शर्मा की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने दीपक की भाभी नितिका पराशर, नितिका की मां ऊषा रानी और मामा माया दास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीपक पुनीत नगर इलाके में अपने मकान में रहता था। आरोप है कि भाभी नितिका उसके घर में दखलंदाजी करती थी। इसी वजह से घर में क्लेश होता था। दीपक के सुसाइड नोट के मुताबिक आरोपी भाभी नितिका अपनी मां और मामा के साथ मिलकर उसके घर में जादू टोना करती थी। इसी वजह से उसका घर बर्बाद हो गया। वह अपने घर के माहौल को सही नहीं कर पा रहा था। चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज कपिल कुमार ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed