फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिन दिहाड़े लुटेरों ने की सी.ए. की पत्नी की हत्या

दिन दिहाड़े लुटेरों ने की सी.ए. की पत्नी की हत्या

Sat, 22 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े लुटेरों ने की सी.ए. की पत्नी की हत्या
सीए की पत्नी का कत्ल, लूट
विज्ञापन

कमला नेहरू कालोनी में हुई वारदात, सीसीटीवी की फुटेज भी साथ ले गए आरोपी
मां के साथ सोया रहा सवा साल का बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
स्थानीय कमला नेहरू कालोनी में लुटेरों ने सीए की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर से सोने के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते वक्त घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीए अनिल गुप्ता अपनी पत्नी कनिका (35) और सवा साल के बच्चे के साथ कमला नेहरू कालोनी के मकान नंबर 310 में रहते थे। शनिवार को अनिल गुप्ता अपने मैहणा चौक स्थित दफ्तर चले गए। घर में कनिका और बच्चा ही थे। दोपहर को कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए। लुटेरों ने तेजधार हथियारों और दुपट्टे से गला दबाकर कनिका की हत्या कर दी और घर से सोने के जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई अनुज कुमार ने बताया कि सुबह से ही उसके पिता प्रदीप कुमार कनिका को फोन कर रहे थे लेकिन फोन उठाया नही गया। उसने अपने पिता के कहने पर अपनी बहन को वीडियो कॉल की लेकिन वह भी रिसीव नहीं हुई। इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। वह दोपहर करीब ढाई बजे बहन के घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का मुख्य द्वार खुला पड़ा था। जब वह कमरे में गया तो उसकी बहन कनिका का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था जबकि साथ ही उसका सवा साल का बच्चा सो रहा था। कनिका के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल शुरू की। डीएसपी ने बताया कि वारदात को लूट के लिए ही अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज भी साथ ले गए आरोपी
लुटेरों ने घर में घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बाद में जाते वक्त लुटेरे सीसीटीवी की सारी फुटेज भी अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे मोबाइल फोन के साथ जुड़े हुए थे लेकिन वह आज बंद पड़े थे। लुटेरे जाते वक्त घर में पड़ा कनिका का मोबाइल फोन भी ले गए।

किसी भेदी का हो सकता है हाथ:
घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे और किसी भी प्रकार की हाथापाई या संघर्ष के निशान नहीं थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी भेदी का हाथ हो सकता है। पुलिस घर में सफाई आदि करने वाले मुलाजिमों का भी पता लगा रही है। अधिकारियों के अनुसार घर के दरवाजे अंदर से खोले गए हैं जिससे ये शक भी किया जा रहा है कि लुटेरों में कोई पहचान वाला भी हो सकता है। लुटेरों को कैमरों के बारे भी पूरी जानकारी थी जिससे ये शक और भी गहरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed