फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वर्कर ही दुकान से करते थे सेनेटरी का सामान चोरी, मामला दर्ज

वर्कर ही दुकान से करते थे सेनेटरी का सामान चोरी, मामला दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
वर्कर ही दुकान से करते थे सेनेटरी का सामान चोरी, मामला दर्ज
वर्कर ही करते थे दुकान से सामान चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुकान से सेनेटरी का सामान चोरी कर दो वर्कर बाहर उसे सस्ते भाव में बेचे जा रहे थे। इस बात का पता मालिक को उस समय चला जब मालिक स्टॉक चेक करने के लिए दुकान के अंदर गया। दुकान से सामान गायब था। उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि दुकान पर काम करने वाले दोनों आरोपी सामान चोरी कर बाहर बेच रहे हैं। जिसके बाद मालिक ने इसकी शिकायत थाना डिविजन तीन पुलिस को दी। पुलिस ने न्यू शिवाजी नगर निवासी सुरिंदर बतरा की शिकायत पर संजय गांधी कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह और भामियां खुर्द निवासी सुरिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सुरिंदर बतरा की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी घर के पास ही बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के साथ सेनेटरी की दुकान भी है। दोनों आरोपी पिछले करीब छह महीने से उसके पास काम कर रहें है। उसने दुकान में काफी सामान भरा था। कुछ दिनों से सामान लेने वाले ग्राहक वापिस जा रहे थे। जब उसने दुकान में स्टॉक चेक किया तो पता चला कि स्टाक काफी कम था। जब उसने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि दोनों आरोपी दुकान से सामान चोरी कर रहे हैं। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुरिंदर बतरा के अनुसार उसकी दुकान से क्या और कितना सामान चोरी हुआ है इस बारे में वह लिस्ट तैयार कर रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed