फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ऐयरफोर्स अधिकारी को राड से किया घायल, एक्टिवा लूट हुए फरार

ऐयरफोर्स अधिकारी को राड से किया घायल, एक्टिवा लूट हुए फरार

Fri, 26 Oct 2018 09:33 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
ऐयरफोर्स अधिकारी को राड से किया घायल,  एक्टिवा लूट हुए फरार
एयरफोर्स अधिकारी से एक्टिवा लूटी
विज्ञापन

आरोपियों ने लोह की राड मारकर किया घायल
बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा स्थित एमईएस के जेई लोकेश कुमार को वीरवार की रात 11 बजे मोटर साइकिल सवार अज्ञात दो युवकों ने लोहे का रोड से घायल कर उसकी एक्टिवा लूट ली और फरार हो गए। घायल अवस्था में थाना सुधार पहुंचे जेई ने घटना संबंधी जानकारी दी।
पुलिस को दी गई शिकायत में लोकेश कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। इसी वर्ष अप्रैल में उसकी बदली हलवारा हुई थी। वीरवार रात वह अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन लुधियाना से ट्रेन पर चढ़ा कर वापस हलवारा जा रहा था। मुल्लांपुर के समीप बाइक सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। घुमाण गांव के समीप पेट्रोल पंप से पीछे सुनसान जगह पर युवकों ने उसे रुकने की धमकी दी। लोकेश कुमार ने बताया कि उसने एक्टिवा तेज कर ली। यह देख युवकों ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया।
विज्ञापन

वह एक्टिवा छोड़ कर पैट्रोल पंप की ओर भागा। इतने में लुटेरे उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। लोकेश कुमार ने बताया कि वह रात को ही थाना सुधार में सूचना देने पहुंच गया था।उसे सुबह आने के लिए कहा गया। आज जब वह दोबारा थाना गया तो पुलिस मुलाजिमों ने उसे टरकाते हुए कहा कि पहले शाम तक आप अपने स्तर पर इलाके में सुनसान जगहों पर एक्टिवा ढूंढ ले, हो सकता है लूटेरे उसे कहीं फेंक गए हो। देर शाम पुलिस ने उसके बयान कलम बंद किए। थाना सुधार के प्रभारी विक्रमजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि लोकेश के बयान ले लिए गए है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed