फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गर्भवती होने पर पता चला परिवार वालों को

गर्भवती होने पर पता चला परिवार वालों को

Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती होने पर पता चला परिवार वालों को
दुराचार के बाद किशोरी गर्भवती
विज्ञापन

आरोपी धमकाकर दे रहा था वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव में एक युवक एक किशोरी को डरा धमकाकर उससे दुराचार करता रहा। अब 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार को पता चला है। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। उसे आरोपी डरा धमकाकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर बीते लंबे समय से दुराचार करता रहा। वीरवार को जब स्कूल में किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो स्कूल प्रबंधकों ने उसे घर भेज दिया। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि किशोरी कुछ माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि गांव का काला सिंह बीते काफी समय से डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन

पिता ने तुरंत थाना तलवंडी पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी। इसके बाद थाना तलवंडी पुलिस ने आरोपी काला सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। थाना तलवंडी पुलिस के एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed