फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, खुद भी निकला शादीशुदा

शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, खुद भी निकला शादीशुदा

Sat, 18 May 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, खुद भी निकला शादीशुदा
लुधियाना। पीजी में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी खुद ही शादीशुदा निकला। पीड़िता युवती ने इसकी शिकायत थाना माडल टाउन पुलिस के पास की। इस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव लोहारा निवासी चरणजीत सिंह ढिल्लों उर्फ तरनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह पीजी में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। आरोपी के साथ नौ साल से उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने शादी का झांसा दे उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी को जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी टाल मटोल कर देता। जब उसकी शादी मुल्लापुर के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई तो आरोपी ने उसे फोन कर कर परेशान कर दिया। जब इस बारे में पीड़िता के पति को पता चल गया तो एक सप्ताह के अंदर ही उनका पंचायती तलाक हो गया। पीड़िता ने आरोपी से जब दोबारा शादी के लिए कहा तो आरोपी ने टाल मटोल करते हुए उसे पीजी में रहने की सलाह दी। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी चरणजीत सिंह ढिल्लों की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी है। कुछ दिन पहले आरोपी उसके पीजी के बाहर आकर शोर मचाने लगा। वह बेइज्जत होने के डर से उसके साथ बैठ गई। आरोपी अपनी फार्च्यूनर कार लेकर उसे दोराहा साइड की तरफ ले जा रहा था। नहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब शोर मचाया तो आरोप फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed