{"_id":"5c9e4d83bdec221473374982","slug":"121553878403-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहिरीली दवा खाकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला। पत्ती रोड निवासी महिला ने बुधवार को कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी। जिसके कारण शुक्रवार को उसकी सिविल अस्पताल में मौत हो गई। थाना सिटी-2 के एएसआई साधा सिंह मल्ली ने बताया कि महिला सिमरजीत कौर निवासी मरोड, नाभा की रहने वाली है। जोकि पिछले 9 महीनों से अपने पति से अलग होकर अपनी मर्जी के साथ जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र जागर सिंह निवासी बरनाला के साथ रह रही थी। महिला सिमरजीत कौर ने बुधवार को कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वीरवार को मरने महिला ने पुलिस को बयान दिया कि उसको जसवीर सिंह परेशान करता था। उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में महिला की मौत हो गई। एएसआई साधा सिंह मल्ली ने बताया कि मृतका के बयान पर जसवीर सिंह उर्फ जस्सी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जसवीर सिंह अभी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।