फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   7 वार्षिय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद की हत्या

7 वार्षिय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद की हत्या

Sun, 10 Mar 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
7 वार्षिय बच्ची के साथ  दुष्कर्म करने बाद की हत्या
सात वर्ष बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने बुआ के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। रिश्तों को दागदार करते हुए एक नौजवान ने अपने सगे मामा की 7 वर्ष की मासूम बेटी के साथ अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। बाद में मासूम का गला दबाकर उस की हत्या कर लाश को इलाके में पुराने गोदाम में छिपा दिया। थना दोराहा पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लाश को अर्ध नग्न हालत में बरामद किया है।

लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति के साथ घर में उसका भांजा बैठ कर शराब पी रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसका पति घर से काम के लिए निकल गया। इसके बाद उसका भांजा उसकी बेटी को टाफी दिलाने का कहकर उसको साथ ले गया। इसके बाद बेटी घर नहीं लौटी। वह परिजनों के साथ बेटी की देर रात तक तलाश करती रही। काफी तलाशने क बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। भांजे और उसके दोस्त पर शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने मासूम बच्ची की लाश इलाके के एक उजाड़ गोदामें से अर्धनग्न अवस्था में बरामद की। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है मृतका के बुआ के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed