फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों से छीनता था मोबाइल फोन
आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 19 फोन हुए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रवासी मजदूरों को रास्ते में घेर हथियार के बल पर मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दोमोरिया पुल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है जब वह लूट के मोबाइल फोन बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में कुंदनपुरी निवासी राजन शर्मा गौरख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने दोमोरिया पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी अपनी मारुति कार में सवार होकर गुजर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रवासी मजदूरों से हथियारों के बल पर मोबाइल फोन छीनता है। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 19 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चंद्र नगर पुली के पास और रेलवे लाइनों के पास से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को हथियार के बल पर लूटता था। नशापूर्ति के लिए ही आरोपी सस्ते दाम पर मोबाइल बेच कर उसका नशा खरीद करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किस व्यक्ति को मोबाइल फोन बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed