{"_id":"5bc22385bdec22699e0860de","slug":"11539449733-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलिजेंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर सात लाख रूपए की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटेलिजेंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर सात लाख रूपए की ठगी
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटेलिजेंस में नौकरी का झांसा देकर सात लाख रुपये ठगे
पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला व साथी पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। हरियाणा के सिरसा निवासी एक महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के नाम पर जिले के गांव कटार सिंह वाला के किसान सुखचरन सिंह से सात लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही थाना सदर बठिंडा ने पीड़ित किसान की शिकायत पर आरोपी महिला तस्वीर कौर और गुरदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीड़ित किसान सुखचरन सिंह ने बताया कि महिला दूर की रिश्तेदार है। जो सिरसा की तहसील में काम करती थी। उन्होंने बताया कि 2011 में महिला ने उन्हें कहा कि देश के एक पूर्व पीएम से सीधी पहुंच है और वो तुम्हारे लड़के कुलविंदर सिंह को इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी लगवा देगी। पीड़ित ने बताया कि उसने महिला के झांसे में आकर महिला तस्वीर कौर और उसके साथी गुरदीप सिंह को सात लाख रुपये बैंक से निकलवाकर दे दिए। इसके कुछ समय बाद दोनों आरोपी उसके लड़के को दो तीन बार दिल्ली भी ले गए। लेकिन वहां नौकरी के बजाय खाली चक्कर लगवाकर बठिंडा वापस आ जाते थे। किसान ने आरोपी लगाया कि उक्त आरोपियों से जब उसने अपनी सात लाख की रकम वापिस मांगी तो उन्होंने रकम वापिस करने की बजाय बहाने लगाकर टाल मटोल करनी शुरू कर दी। थाना सदर प्रभारी परमजीत सिंह का कहना था कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।