{"_id":"5b99462c867a557ebb22d9cb","slug":"11536771628-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकल हत्याकांड : गैंगस्टरों के गिरफ्तार होने के बाद भी संतुष्ट नहीं है परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंकल हत्याकांड : गैंगस्टरों के गिरफ्तार होने के बाद भी संतुष्ट नहीं है परिवार
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टरों के गिरफ्तार होने के बाद भी संतुष्ट नहीं है परिवार
कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू को गिरफ्तार करने और पार्टी से बाहर करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा की घर में घुस कर हत्या करने के मामले में जालंधर काऊंटर इंटेलीजेंस द्वारा तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि पुलिस जब तक कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, सन्नी के साथी करण, सैंडी और सन्नी नाई को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंनेकहा कि कांग्रेसी पार्टी गुरदीप सिंह नीटू को जल्द से जल्द पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएताकि उनके साथ इंसाफ हो सके। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जहां गुरदीप नीटू को पार्टी से निष्टाशित करने की मांग की वहीं चेतावनी भी दी है कि अगर पार्टी ने गुरदीप सिंह नीटू को बाहर न किया तो वह सांसद बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
मनी खेड़ा ने बताया कि उन्हें पुलिस के जरिए भी तीनों आरोपियों के गिरफ्तार होने की सूचना मिली है। वह तो पहले से ही कह रहे है कि गुरदीप सिंह नीटू और उसके बेटे ने उनके भाई को सुपारी देकर मरवाया है। अब जैसे जैसे पुलिस जांच कर रही है कि सभी परते खुल कर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी गुरदीप सिंह नीटू को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उन्होंने मांग की है कि गुरदीप सिंह नीटू, सन्नी नाई, करण और सैंडी को गिरफ्तार करे। उन्होंनेकहा कि सांसद बिट्टू से मांग की गई थी कि वह गुरदीप सिंह नीटू को पार्टी से बाहर करें, लेकिन उन्होंने कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उनके बस में यह नहीं है उन्हें पार्टी में रखना या न रखना पार्टी हाइकमान का काम है। मनी खेड़ा ने चेतावनी दी कि अगर पार्टी ने गुरदीप सिंह नीटू को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो सांसद बिट्टू के सप्ताह में चार अलग अलग जगहों पर पुतरें फूंके जाएंगे। अगर फिर भी वह नहीं माने तो हिंदी और पंजाबी भाषा में पंफ्लेंट छपवा कर कॉलेज के बाहर, धार्मिक स्थान और प्रमुख चौंकों पर बांटे जाएंगे।
रिंकल को मौत के घाट उतारने के लिए दी थी सुपारी
सूत्रों की मानी जाए तो रिंकल हत्याकांड में जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन गैंगस्टर गैंगस्टर सतनाम सिंह उर्फ सुक्खी के काफी नजदीकी है। सुक्खी और सन्नी के बीच भी काफी अच्छे संबंध थे। सन्नी ने ही सुक्खी को रिंकल के हाथ पांव तोड़ने के लिए सुपारी दी थी। उसी के साथी ही रिंकल को घर में पीटने के लिए पहुंचे थे, लेकिन ज्यादा पीटने के दौरान रिंकल की हत्या हो गई। अब इलाके में चर्चा यह है कि सन्नी ने ही सुपारी देकर रिंकल को मौत के घाट उतरवाया है।