{"_id":"5b2d23564f1c1b614d8b7b63","slug":"11529684822-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए करते थे स्नैचिंग, दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए करते थे स्नैचिंग, दो काबू
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए करते थे स्नैचिंग, दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना
महिलाओं और मजदूरों से मोबाइल स्नैच करने वाले दो आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी जयदीप सिंह उर्फ भोलू और सतपाल सिंह उर्फ सत्तू हैं। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुगरी नहर पर नाकाबंदी की हुई थी। तब आरोपियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत नहर के पास से आरोपियों को पकड़ लिया। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे के लिए लूटपाट करते हैं। आरोपियों ने आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।