फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छात्रा से दुराचार के बाद गर्भपात कराने का मामला

छात्रा से दुराचार के बाद गर्भपात कराने का मामला

Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुराचार के बाद गर्भपात कराने का मामला
स्कैन सेंटर के मालिक डॉ. परमिंदर गिरफ्तार
विज्ञापन

छात्रा से दुराचार के बाद गर्भपात कराने का मामला
पुलिस ने मामले में अब तक सातवीं गिरफ्तारी की
अमर उजाला ब्यूरो
हलवाला (लुधियाना)।
गांव नत्थोवाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लाइब्रेरी में छात्रा से दुराचार के बाद उसका गर्भपात करवाने के मामले में सोमवार को हठूर पुलिस ने रायकोट के मेडिविजन स्केन सेंटर के मालिक डॉ. परमिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। देर शाम जगरांव के डीएसपी कंवरपाल सिंह बाजवा, थाना हठूर के एसएचओ राजेश शर्मा पुलिस पार्टी सहित डॉक्टर परविंदर संधू के स्कैन सेंटर पर पहुंचे। वहां पर तीन घंटे की लंबी जांच के बाद डीएसपी कंवरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि स्कैन सेंटर के रिकॉर्ड की जांच की गई है। इसके अलावा एसएमओ रायकोट सुशील जैन को लिखित आदेश जारी कर मंगलवार को सुबह स्कैन सेंटर पर पहुंचने को कहा है। मंगलवार को सेहत विभाग और पुलिस जांच टीम साझा तौर सेंटर पर कार्रवाई सेंटर करेगी। इस मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी हुई है।
इससे पहले दुराचार करने वाले मास्टर हरजीत सिंह वाली पत्ती गिल सुधार, प्रिंसिपल भारत भूषण, हरजीत सिंह की नर्स पत्नी हरप्रीत कौर दुराचार के वक्त लाइब्रेरी के बाहर पहरेदारी करने वाले मास्टर सुखबीर सिंह, मास्टर हरजीत और मास्टर सुखबीर की नत्थोवाल से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माणुके में बदली करवाने वाले कांग्रेसी पंच जसविंदर सिंह छिंदा को हठूर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सभी नामजद आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे है। हठूर पुलिस ने मेडिविजन स्कैन सेंटर के कर्मचारी जगतार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह भी पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान जगतार से हुई पूछताछ में ही स्कैन सेंटर के मालिक डॉ. परविंदर सिंह संधू का नाम सामने आया। हठूर पुलिस ने डॉ. परविंदर सिंह को भी जगरांव की अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस नत्थोवाल के पंच जसविंदर सिंह छिंदा के साथी हरमिंदर सिंह वाली भनोट जिला संगरूर की तलाश में छापामारी कर रही है। आरोपी मास्टर हरजीत एंव सुखबीर की बदली करवाने के लिए गए ढाई लाख रुपये में से सवा लाख की बरामदगी हरमिंदर से की जानी है। पुलिस सवा लाख रुपये पंच जसविंदर सिंह छिंदा से बरामद कर चुकी है। उधर, आरोपी हरजीत सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर को स्कैनिंग व गर्भपात के दौरान आरोपियों ने बताया था कि छात्रा के स्कूल के किसी छात्र ने गर्भवती किया है। गर्भपात नहीं करवाया गया तो स्कूल की काफी बदनामी होंगे। इसी वजह से नर्स हरप्रीत कौर ने आरोपियों का साथ दिया। उधर, डॉ. परविंदर सिंह की गिरफ्तारी बाद में रायकोट शहर वासी सन्न है। वह शहर के मशहूर डॉ. स्वर्ण सिंह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नत्थोवाल स्कूल की जिस लाइब्रेरी में दुराचार को अंजाम दिया गया, उसमें स्कूल के कई और राज दफन है। भविष्य में कई अन्य खुलासे हो सकते है। हठूर पुलिस अब रिमांड में लिए डॉ. परविंदर सिंह की स्कैन मशीन व अन्य सामान कब्जे में लेगी। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले एक ऑडियो क्लिप में लीक होने के बाद छात्रा से दुराचार व गर्भपात का मामला सामने आया था। इस ऑडियो क्लिप में मास्टर हरजीत सिंह एंव प्रिंसिपल भारत भूषण में छात्रा के गर्भवती होने ौप गर्भपात की साजिश की पूरी बातचीत रिकार्ड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed