फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धार्मिक स्थान से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपये की चांदी

धार्मिक स्थान से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपये की चांदी

Fri, 10 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थान से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपये की चांदी
धार्मिक स्थान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

स्वामी रूपचंद महाराज की समाधि से चांदी के पतरे ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
लुधियाना रोड पर स्थित स्वामी रूपचंद महाराज जी की पवित्र समाधि को दूसरी बार निशाना बनाते हुए चोरों ने 35 से 40 के करीब चांदी के पतरे चोरी कर लिए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसएसपी सुरजीत सिंह दोनों घटनाओं के जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
एसएस जैन सभा रायकोट के प्रधान ललित जैन और अन्य सदस्यों ने बताया वीरवार की रात दो बजे के कचोरों ने श्री रूपचंद जी की समाधि पर धावा बोल दिया और स्वामीजी की समाधि पर लगाए गए चांदी के पतरे उखाड़ ले गए, जिनका भार करीब 35 से 40 किलो के करीब बनता है। उन्होंने बताया चौकीदार आत्माराम ने जानकारी दी कि रात तीन बजे के करीब उसने कुछ आवाज सुनी। बाहर निकल कर देखा तो दो व्यक्ति पिछली तरफ से बाहर को दौड़ रहे थे और जाते समय उनके हाथ में एक पालिथीन का बैग गिर गया, जिसके छोड़ कर वह भाग गए। पालिथीन बैग से करीब बीस किलो चांदी मिली। चौकीदार आत्मा राम ने इस घटना की जानकारी सभा के प्रधान उन्होंने फोन पर दी।
विज्ञापन

बकौल जैन जानकारी मिलते ही वह समाधि पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद थाना सिटी रायकोट के एसएचओ जसविंदर सिंह को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए और मामले की जांच शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस समाधि पर बीती दो अगस्त को भी चोर गिरोह के सदस्यों ने सात किलो के करीब चांदी चोरी कर ली थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed