फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फैक्टरी का ताला तोड़ कर अंदर से स्पेयर पाट्र्स चोरी

फैक्टरी का ताला तोड़ कर अंदर से स्पेयर पाट्र्स चोरी

Sun, 31 Mar 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी का ताला तोड़ कर अंदर से स्पेयर पाट्र्स चोरी
क्रासर
विज्ञापन

स्टोर कीपर आया तो चला पता, जांच में जुटी मोती नगर पुलिस
सीसीटीवी की फुटेज चेक करने में जुटी है पुलिस
अणर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आरके रोड स्थित प्रीतम सिंह एंड संस फैक्टरी के ताले तोड़कर चोराें ने स्पेयर पार्ट चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चला जब फैक्टरी का स्टोर कीपर वहां पहुंचा। ताले टूटे देख उसने तुरंत इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक दुगरी निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरू कर दिया है। अवतार सिंह के अनुसार आरके रोड पर उसकी फैक्टरी है। जहां अलग-अलग मशीनों के स्पेयर पार्ट्स बनते हैं। स्पेयर पार्ट्स उन्होंने स्टोर रूम में स्टाक कर रखे थे। 25 मार्च को उन्होंने फैक्टरी को ताला लगाया और घर चले गए। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने ताले तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर लिया। जब स्टोर कीपर आया तो ताले टूटे देख उसने उन्हें बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई थी। उसमें कुछ नहीं आया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed