फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एटीएम चोर : धोखे से बदला कार्ड, निकलवा लिए 19 हजार

एटीएम चोर : धोखे से बदला कार्ड, निकलवा लिए 19 हजार

Tue, 19 Feb 2019 09:50 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
एटीएम चोर : धोखे से बदला कार्ड, निकलवा लिए 19 हजार
एटीएम कार्ड बदल निकाले 19 हजार
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी का पता लगा रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के राहों रोड स्थित एटीएम बूथ पर एक व्यक्ति का युवक ने बातों में लगाकर कार्ड बदल लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 19 हजार रुपये निकलवा लिए। नकपुरी के रहने वाले पीड़ित श्याम सुंदर यादव की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शाम सुंदर यादव ने बताया उसका केसर गंज मंडी स्थित यूनियन बैंक में खाता है। वह 11 फरवरी को राहों रोड स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने के लिए गया था। अंदर पहले से एक युवक खड़ा हुआ था। उसने उससे कहा कि एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे है। युवक ने उसका कार्ड लेकर कोशिश करने की बात कहीं, उस समय आरोपी ने उसके कार्ड से रुपयेे निकालने की कोशिश और उसका पासवर्ड देख लिया। इसके बाद आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड दे दिया और चला गया। कुछ देर बाद उसे मैसेज आया कि उसके खाते से 19 हजार रुपए निकाले गए है। उसने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उसके पास जो एटीएम कार्ड था, वह उसका नहीं था। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर को इस संबंधी शिकायत दी। एएसआई सुरजीत सिंह का कहना है कि बैंक से एटीएम बूध के अंदर की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई गई है। फुटेज के आने के बाद आरोपी का चेहरा सामने आ जाएगा। इसके बाद आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed