{"_id":"5b80368042c792465d1d2c53","slug":"111535129216-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल की फेरी लगाते लगाते करने लगा हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चप्पल की फेरी लगाते लगाते करने लगा हेरोइन की तस्करी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चप्पल की फेरी लगाते-लगाते करने लगा हेरोइन तस्करी
-आरोपी के कब्जे से एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 20 ग्राम हेरोइन बरामद की
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चप्पल की फेरी लगाकर अधिक कमाई न होते देख जमालपुर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी ने बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करनी शुरू कर दी। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बीस ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को वीर पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना जमालपुर में एलआईजी कालोनी निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित वीर पैलेस के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से बीस ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी फेरी लगाकर चप्पल बेचता था। जिसमें कमाई नहीं थी। इस कारण उसका खर्च नहीं चल पाता था। उसने जमालपुर के ही एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करनी शुरू कर दी। इस कारण उसे काफी पैसे बचने लगे। आरोपी पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी के धंधे से जुड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करता था।