{"_id":"5b8573fe42c792465c2ca868","slug":"101535472638-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लेने कार से निकली महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान लेने कार से निकली महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने छीना महिला का पर्स
लुधियाना। महानगर के पाश इलाके सराभा नगर मेन मार्केट में बाइक सवार दो लुटेरे महिला पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पति से सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुुलिस नेगांव गिल स्थित स्टेशन रोड की रेलवे कालोनी में रहने वाले परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ सराभा नगर मार्केट में किसी काम से आया था। उसने अपनी कार साइड में पार्क की। उसकी पत्नी गाड़ी से निकली ही थी कि बाइक सवार लुटेरे पीछे से आए और पत्नी के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा है।